हरियाणा के फतेहाबाद लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, ढाई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

Threat to bomb Fatehabad Mini Secretariat in Haryana
Threat to bomb Fatehabad Mini Secretariat in Haryana

Threat to bomb Fatehabad Mini Secretariat in Haryana, हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक बार फिर लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला प्रशासन ने एहतियातन पूरे लघु सचिवालय को सील कर दिया और वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

धमकी की गंभीरता को देखते हुए हिसार से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली। करीब ढाई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद लघु सचिवालय में दोबारा आवाजाही शुरू कर दी गई। इससे आम लोगों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

सुबह डीसी की मेल पर आई धमकी

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे उपायुक्त की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर लघु सचिवालय को उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था। फतेहाबाद के डीसी डॉ. विवेक भारती इन दिनों ट्रेनिंग पर हैं, ऐसे में एडीसी अनुराग ढालिया कार्यवाहक डीसी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

मई में भी मिल चुकी है ऐसी धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले भी 21 मई 2025 को फतेहाबाद लघु सचिवालय को इसी तरह की बम धमकी मिली थी। उस समय भी डीसी की मेल आईडी पर धमकी भेजी गई थी, जिसे बाद में फर्जी पाया गया था।

वीपीएन के जरिए भेजी गई मेल

एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि धमकी भरी मेल डीसी की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मेल वीपीएन का इस्तेमाल कर आउटलुक से भेजी गई है। इसमें दूसरे देश की लोकेशन दिखाई जा रही है और यह मेल भी पिछली बार की तरह तमिलनाडु क्षेत्र से भेजी गई प्रतीत होती है। इस संबंध में आउटलुक को भी सूचना देकर जानकारी मांगी गई है।

पैनिक न हों, पूरी जांच हो चुकी है – SP

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। जांच में फतेहाबाद या हरियाणा से इस मेल का कोई सीधा संबंध नहीं मिला है। फिलहाल मामला संदिग्ध और बोगस मेल का लग रहा है, लेकिन फिर भी हर एंगल से जांच की जा रही है।

मेल में आत्मघाती हमले की धमकी भी

बताया गया है कि धमकी भरा मेल हिंदी भाषा में था, जिसमें जुम्मे के दिन लघु सचिवालय को बम से उड़ाने और बचने की स्थिति में आत्मघाती हमला करने की बात लिखी गई थी। इसके चलते प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी यह भी है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की मेल भेजी गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital