
शनिवार को मुंबई स्थित BCCI Head Office में सचिव देवजीत सैकिया, Chief Selector अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में टीम का selection किया गया।
Team India announced for T-20 World Cup 2026, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम (Team India Squad) का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। शनिवार को मुंबई स्थित BCCI Head Office में सचिव देवजीत सैकिया, Chief Selector अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में टीम का selection किया गया।
अक्षर पटेल Vice-Captain बने
इस बार टीम में बड़ा फैसला लेते हुए अक्षर पटेल को Vice-Captain बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को स्क्वॉड से बाहर रखा गया है। विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन के साथ-साथ ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है, जो middle order और finisher role में अहम साबित हो सकते हैं।

शुभमन गिल हुए बाहर
Chief Selector अजित अगरकर ने कहा कि शुभमन गिल इस समय form में नहीं हैं और पिछले World Cup में भी वह टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के चयन न होने पर कहा कि टीम को टॉप ऑर्डर में एक proper wicket-keeper option की जरूरत थी। यह टीम वर्ल्ड कप से पहले New Zealand series भी खेलेगी, जिसमें 3 ODI matches और 5 T20 matches शामिल हैं। यह सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी।
T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में Pakistan vs Netherlands मैच से होगी। उसी दिन भारत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में UAE के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। टूर्नामेंट का Final 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा, हालांकि इसका venue बाद में तय किया जाएगा।
Team India announced for T-20 World Cup 2026
सूर्यकुमार यादव (Captain), अक्षर पटेल (Vice-Captain), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन।
Selection की खास बातें
शुभमन गिल को टीम से बाहर रखना सबसे बड़ा decision माना जा रहा है
अक्षर पटेल को पहली बार leadership role दिया गया
Wicket-keeping के लिए दो strong options चुने गए
रिंकू सिंह की वापसी से middle order और finishing मजबूत हुई
भारतीय टीम Defending Champion है। 29 जून 2024 को बारबडोस में खेले गए फाइनल में भारत ने South Africa को हराकर World Cup title अपने नाम किया था।









