
Maoist Ganesh Uike gunned down सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान में एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल की है । सुरक्षा बलों ने कुख्यात नक्सली कमांडर गणेश उइके को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उइके उस पर 1.2 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था । उइके भाकपा (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
लगातार अभियान में दो दिनों में 6 नक्सलियों का खात्मा
कंधमाल जिले में गुरुवार तड़के हुए एनकाउंटर के दौरान एक महिला कैडर समेत तीन नक्सलियों के मारे जाने की सूचना पहले ही सामने आई थी। इससे एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद गणेश उइके के मारे जाने की पुष्टि हुई । इस तरह पिछले 48 घंटों में कुल छह नक्सली ढेर किए जा चुके हैं।
कौन था गणेश उइके ?
भाकपा (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था वह ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सक्रिय था । उइके पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था । उइके को कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था । उसकी मौत को सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सल मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि बताया है।
एनकाउंटर कहां और कैसे हुआ?
गुरुवार सुबह बेलघर थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम को जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। मुठभेड़ तेज हुई तो उइके समेत कई नक्सली मारे गए । नक्सलियों के पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया । जिसमें रिवाल्वर, राइफल और वॉकी टॉकी का सेट शामिल है । इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
हाल ही में 22 नक्सलियों ने किया था आत्मसमर्पण
यह कार्रवाई उस समय हुई जब एक दिन पहले मलकानगिरी जिले में पुलिस महानिदेशक (DGP) YB खुरानिया की मौजूदगी में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। लगातार होती कार्रवाई इस बात का संकेत है कि ओडिशा में नक्सल नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है।









