आज का दिन 9 december 2025 किस राशि के लिए क्या लेकर आया है जानिये आपका आज का राशिफल

Rashifal 9 december 2025
Rashifal 9 december 2025

Rashifal 9 december 2025 , आज का दिन कई राशियों के लिए बदलाव और नई ऊर्जा लेकर आया है। कुछ लोगों के लिए यह दिन प्रगति और उन्नति वाला रहेगा, जबकि कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से कदम उठाना होगा। ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज लिया गया कोई निर्णय आपके आने वाले दिनों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सोच-समझकर काम करें और भावनाओं में बहकर किसी भी कदम को न उठाएँ।

मेष (Aries) Rashifal 9 december 2025

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। घर पर किसी खास काम में व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। कामकाज को लेकर आपका नजरिया आज बिल्कुल स्पष्ट रहेगा और सही समय पर निर्णय लेने से आपको लाभ मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में आने वाली किसी समस्या का समाधान मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बस ध्यान रखें, आज बाहरी लोगों पर जल्दी भरोसा न करें क्योंकि कोई व्यक्ति आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण मुलाकातों का हो सकता है। कामकाज में नई जानकारी और अवसर मिलेंगे, लेकिन लापरवाही न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी कानूनी या प्रशासनिक मामले में उलझने की संभावना है, इसलिए कागज़ी कामों में गलती न करें। व्यवसाय में समय आपके पक्ष में है और नई योजनाएँ बेहतर परिणाम दे सकती हैं।

मिथुन (Gemini) Rashifal 9 december 2025

आज ग्रहों की स्थिति आपको मानसिक मज़बूती और नई ऊर्जा देगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज अच्छा परिणाम मिल सकता है। आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी, जमीन या वाहन से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है, इसलिए जल्दबाज़ी में फैसला न लें। व्यवसाय में कुछ नई तकनीक को सीखने और फिर बदलाव लाने का वक्त है ऐसा करने से भविष्य में फायदा मिलेगा ।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वाले आज अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छे बदलाव देखेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज जल्दबाज़ी से बचना चाहिए, वरना छोटी-सी गलती बड़ा नुकसान कर सकती है। आज घर या परिवार में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन साथ में आय के अवसर भी मिलेंगे, इसलिए चिंता न करें। व्यापारियों को मार्केटिंग और नेटवर्किंग पर ध्यान देना चाहिए।

सिंह (Leo) Rashifal 9 december 2025

आज आप परिवार की जरूरतों पर खर्च कर सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी समस्या सुलझेगी जिससे मानसिक तनाव कम होगा। दिन के दूसरे हिस्से में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, इसलिए विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लें। बोलचाल में संयम रखें क्योंकि आपकी बात किसी को गलत लग सकती है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा नहीं है, इसलिए खर्च कम करें और अनावश्यक निर्णयों से बचें।

कन्या (Virgo)

पढ़ाई में परेशानी झेल रहे छात्रों के लिए आज का दिन राहत देगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलना संभव है, जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला है तो वह शांति से सुलझ सकता है। आज निवेश के लिए समय अच्छा है, पर बहुत जल्दीबाज़ी न करें। बेकार की आदतों और नकारात्मक सोच से दूर रहें।

तुला (Libra) Rashifal 9 december 2025

जो लोग राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका प्रभाव आज बढ़ेगा। जो काम लंबे समय से रुके थे, वे पूरे होंगे। आपको आज अपने लक्ष्य की ओर पूरी गंभीरता से काम करना होगा, क्योंकि अवसर आपका इंतज़ार कर रहा है। किसी संगठन या संस्था से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में सावधानी जरूरी है — जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आप कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे और इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको लाभ दे सकती है। कोई कीमती वस्तु खरीदने का योग है। विदेश यात्रा या विदेश में करियर बनाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए आज शुभ संकेत मिल सकता है। नकारात्मक लोगों से दूर रहें और बड़ों की सलाह को अनदेखा न करें।

धनु (Sagittarius) Rashifal 9 december 2025

आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल है। आपका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे। निवेश करने का सही समय है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें। घर के बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। रिश्तेदारों के यहाँ अचानक जाने की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापार और व्यवसाय में आज अच्छा सुधार होगा। जो लोग अब तक आपके खिलाफ थे, वे अब आपकी तरफ आ सकते हैं। अनावश्यक दिखावे और उधार से बचें क्योंकि इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। भाई-बहनों से सहयोग और प्यार मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) Rashifal 9 december 2025

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आपकी समझदारी आपको सही दिशा दिखाएगी। परिवार में गलतफहमी दूर होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। आज नए निवेश से बचें क्योंकि नुकसान का योग है। मन की बेचैनी के कारण काम पर ध्यान कम लग सकता है।

मीन (Pisces)

आज धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर जाने का अवसर मिलेगा, जिससे मन शांत होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका योगदान बढ़ेगा और सम्मान भी मिलेगा। लेकिन खर्च पर नियंत्रण नहीं रखा तो परेशानी हो सकती है। व्यापार में अनुशासन और योजना के साथ चलना जरूरी है। किसी काम में जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है।

Rashifal 9 december 2025

Disclaimer : इस राशिफल में जो सूचना आपको दी गई है वह सिर्फ पौराणिक मान्यताओं और ज्योतिष जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना हम जरूरी समझते हैं कि hindustanudaynews.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले ले।

Sunita Malik

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital