अब 24-48 घंटे में पार्सल डिलीवरी की गारंटी, लेट होने पर पैसे वापस ! डाक विभाग की नई प्रीमियम सर्विस लॉन्च

भारतीय डाक विभाग ने तेज़ डिलीवरी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब पार्सल 24 और 48 घंटे के भीतर गारंटी के साथ पहुंचाए जाएंगे। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तीन नई प्रीमियम सेवाओं—‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ‘48 स्पीड पोस्ट’ का शुभारंभ किया है। इन प्रीमियम सेवाओं की खास बात यह है कि तय समय पर डिलीवरी न होने पर ग्राहकों को पैसे वापस किए जाएंगे।

बड़े शहरों में शुरुआत, हवाई सेवा से तेज़ डिलीवरी

फिलहाल ये सेवाएं पहले चरण में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में शुरू की गई हैं। समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग हवाई सेवाओं का सहारा लेगा। ‘24 स्पीड पोस्ट’ के जरिए प्रमुख महानगरों में अगले दिन डिलीवरी संभव होगी, जबकि ‘48 स्पीड पोस्ट’ सेवा के तहत दो दिन में पार्सल पहुंचाने की गारंटी दी जाएगी। .

ई-कॉमर्स बूम को ध्यान में रखकर बड़ा कदम

यह पहल इंडिया पोस्ट के लिए एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। सरकार के अनुसार, 2030 तक देश का ई-कॉमर्स बाजार लगभग 30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो वर्तमान के करीब 11 लाख करोड़ रुपये से लगभग तीन गुना होगा।

OTP, ट्रैकिंग और SMS अलर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं

नई सेवाओं में ग्राहकों को कई आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। इनमें ओटीपी आधारित डिलीवरी वेरिफिकेशन, एंड-टू-एंड ट्रैकिंग और रियल-टाइम एसएमएस अलर्ट शामिल हैं, जिससे पार्सल की हर अपडेट तुरंत मिलती रहेगी।

कारोबारियों के लिए BNPL और खास सुविधाएं

व्यापारिक ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ‘बुक नाउ, पे लेटर’ (BNPL) सुविधा भी शुरू की गई है। इसके अलावा बड़े ग्राहकों के लिए फ्री पिकअप, एपीआई इंटीग्रेशन और सेंट्रलाइज्ड बिलिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

देरी पर मनी-बैक गारंटी, बढ़ेगी भरोसेमंद डिलीवरी

सरकार ने यह भी साफ किया है कि इन प्रीमियम सेवाओं में देरी होने पर मनी-बैक गारंटी लागू होगी। इससे इंडिया पोस्ट की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवाओं को और मजबूती मिलेगी और पार्सल व ई-कॉमर्स सेगमेंट में उसकी पकड़ और मजबूत होगी।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • latest news in hindi
  • breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital