
Pakistan has launched airstrikes on Afghanistan ,शनिवार की देर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर कई स्थानों पर हवाई हमले किए हैं। इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया है । स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई सीमावर्ती जिलों पर हवाई हमले (Airstrike) किए, जिनमें नंगरहार, पक्तिका और बरमल क्षेत्र शामिल हैं। इन हमलों के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई है।
बेहसूद जिले में घर पर Airstrike, 23 लोग मलबे में दबे
रिपोर्ट्स के मुताबिक पक्तिका प्रांत के बेहसूद जिले में एक रिहायशी घर को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि हमले के समय पूरा परिवार सो रहा था। धमाके के बाद इमारत पूरी तरह ढह गई और लगभग 23 लोग मलबे में दब गए। स्थानीय पुलिस अधिकारी सईद तैयब हम्माद के अनुसार, Rescue Operation तुरंत शुरू किया गया। अब तक चार लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि बाकी लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस इमारत को निशाना बनाया गया, वहां एक मदरसा भी संचालित था।
इन जिलों पर भी हुए हमले
स्थानीय मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान ने बरमल, उरगुन, खोग्यानी, बेहसूद और गनी खेल जिलों में भी Airstrike की कार्रवाई की। सबसे ज्यादा नुकसान रिहायशी इलाकों में हुआ बताया जा रहा है। कई मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जिससे आम नागरिकों में दहशत का माहौल है।
पाकिस्तान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी किया
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई Intelligence Based Operation (IBO) के तहत की गई। बयान में दावा किया गया कि ड्रोन के जरिए सात ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां TTP (Tehreek-e-Taliban Pakistan) और ISKP (Islamic State Khorasan Province) के ठिकाने मौजूद थे। पाकिस्तान का कहना है कि किसी भी रिहायशी इलाके को टारगेट नहीं किया गया और यह कार्रवाई हाल ही में हुए आत्मघाती हमलों के जवाब में की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा।
Taliban की कड़ी प्रतिक्रिया, Retaliation की चेतावनी
अफगान तालिबान नेतृत्व ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की Airspace Violation की है और यह राष्ट्रीय संप्रभुता (National Sovereignty) का उल्लंघन है। काबुल और कंधार में Emergency Meeting बुलाई गई है। साथ ही सऊदी अरब, कतर और तुर्किये को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि उचित समय पर पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा।
पूर्व राजदूत अब्दुल सलाम जईफ का बयान
पाकिस्तान में अफगानिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल सलाम जईफ ने इन हमलों को “Military Aggression” बताते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुला उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अपनी घरेलू सुरक्षा नाकामियों को छिपाने के लिए आम नागरिकों को निशाना बना रहा है।
अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय का बयान
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आम लोगों और धार्मिक केंद्रों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों (International Law) और पड़ोसी देशों के सिद्धांतों के खिलाफ है। मंत्रालय का दावा है कि ये हमले पाकिस्तान की Intelligence Failure का सबूत हैं। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों आम नागरिकों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं।
India और South Asia पर क्या पड़ेगा असर?
Pakistan-Afghanistan Border Tension का असर पूरे South Asia क्षेत्र पर पड़ सकता है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति और बिगड़ती है तो यह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है। फिलहाल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर तनाव चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई है।









