PNB Scam: Mehul Choksi को Belgium Court से बड़ा झटका, भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ

PNB Scam Mehul Choksi ke bharat pratyaarpan ka rasta saph
PNB Scam Mehul Choksi ke bharat pratyaarpan ka rasta saph

PNB Scam Mehul Choksi ke bharat pratyaarpan ka rasta saph, Punjab National Bank (PNB) के ₹13,000 करोड़ के घोटाले में आरोपी और फरार हीरा कारोबारी Mehul Choksi को Belgium की Supreme Court से बड़ा झटका लगा है। बेल्जियम की सर्वोच्च अदालत ने Mehul Choksi की भारत प्रत्यर्पण (Extradition) के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया है।

Court ने साफ कहा कि Choksi अपने तर्कों के पक्ष में कोई ठोस कानूनी या तथ्यात्मक आधार साबित नहीं कर पाए, और भारत को प्रत्यर्पण रोकने की उनकी मांग पूरी तरह निराधार है। इस फैसले के साथ ही Mehul Choksi Extradition to India का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

Belgium Supreme Court का बड़ा फैसला,Mehul Choksi ke bharat pratyaarpan ka rasta saph

Belgium Court ने माना कि भारत में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया Indian Laws और European Human Rights Standards के अनुरूप है। Court ने Choksi की तीन मुख्य दलीलों को पूरी तरह खारिज कर दिया:

  • Fair Trial (निष्पक्ष सुनवाई) के अधिकार के उल्लंघन का आरोप
  • Antigua से अपहरण (Kidnapping) का दावा
  • भारत की जेलों में खराब स्थिति और यातना की आशंका

Fair Trial Rights पर कोर्ट का स्पष्ट रुख

Mehul Choksi का कहना था कि शुरुआत में कुछ अहम documents पेश नहीं किए गए, जिससे उनका Right to Defense प्रभावित हुआ।लेकिन Court ने कहा कि Appeal Stage पर सभी कमियों को दूर कर लिया गया था।

Court ने यह भी स्पष्ट किया कि Chamber of Indictment के पास पूरी शक्ति होती है, जो आरोपी को निष्पक्ष सुनवाई का पूरा मौका देती है।

इसलिए European Human Rights Convention के Article 6 का कोई उल्लंघन नहीं हुआ।

Kidnapping का आरोप भी खारिज

Choksi ने दावा किया था कि उन्हें Antigua से Indian Authorities की मदद से अगवा किया गया।

उन्होंने Interpol Commission for the Control of Files (CCF) के फैसले का हवाला दिया।

लेकिन Belgium Supreme Court ने कहा कि: CCF का फैसला केवल सीमित शर्तों के साथ दिया गया था

सबूतों का मूल्यांकन निचली अदालत का विषय है । Supreme Court इसमें दोबारा हस्तक्षेप नहीं कर सकती

इस तरह Kidnapping का आरोप भी कोर्ट ने खारिज कर दिया।

India Jail Conditions पर India Govt का Assurance

भारत में यातना और अमानवीय व्यवहार के खतरे की दलील पर Court ने India Government के स्पष्ट आश्वासन पर भरोसा किया।

India Govt ने बताया कि: Mehul Choksi को Mumbai की Arthur Road Jail, Barrack No. 12 में रखा जाएगा

यह एक secure ward है । दो सेल और private toilet की सुविधा उपलब्ध होगी

Choksi Judicial Courts के अधिकार क्षेत्र में रहेंगे, न कि जांच एजेंसियों के

₹13,000 करोड़ PNB Scam का मुख्य आरोपी

Mehul Choksi जनवरी 2018 के पहले सप्ताह में भारत से फरार हो गया था।

इसके कुछ ही दिनों बाद PNB Scam ₹13,000 Crore का खुलासा हुआ।

CBI के Chargesheet के अनुसार:

कुल घोटाला: ₹13,000 करोड़

अकेले Mehul Choksi पर आरोप: ₹6,400 करोड़ की हेराफेरी

PNB Scam Mehul Choksi ke bharat pratyaarpan ka raasta saph

Belgium Supreme Court के इस फैसले के बाद अब Mehul Choksi Extradition to India लगभग तय माना जा रहा है। यह फैसला Economic Offenders और PNB Scam Case में भारत के लिए एक बड़ी कानूनी सफलता है।

Pradeep Dabas

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital