कांग्रेस ‘संगठन सृजन अभियान’ ट्रेनिंग कैप पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, जिला अध्यक्षों को विशेष ट्रेनिंग

Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi gave training to district presidents
Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi gave training to district presidents

Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi gave training to district presidents, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 21 जनवरी को हरियाणा के दौरे पर पहुंचे। सुबह 10:20 बजे उनका विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां वे कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत चल रहे ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए।

कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान

अंबाला से राहुल गांधी सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र पहुंचे। वे यहां पंजाबी धर्मशाला में चल रहे कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में राहुल गांधी ने हरियाणा और उत्तराखंड के कांग्रेस जिला अध्यक्षों के परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जिला अध्यक्षों को बंद हॉल में विशेष ट्रेनिंग दी।

किसी अन्य नेता को प्रवेश की अनुमति नहीं

सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेनिंग सत्र में जिला अध्यक्षों के अलावा किसी अन्य नेता को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सभी वरिष्ठ नेता अलग कमरे में मौजूद रहे। पंजाबी धर्मशाला परिसर में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई विधायक और सांसद मौजूद थे। ट्रेनिंग कैंप के बाद राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में आयोजित आरती में शामिल होने की संभावना है। इसके बाद वे दिल्ली रवाना होंगे।

मीडिया का प्रवेश भी रहा प्रतिबंधित

चरखी दादरी से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील धानक की बेटी जसबीर बॉक्सर ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने पंचकूला में बैठे छात्रों का मुद्दा उठाया। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि छात्रों पर 35 प्रतिशत का क्राइटेरिया लागू किया जा रहा है, जिस पर विचार किया जाना चाहिए। इस ट्रेनिंग कैंप में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया है। केवल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों को ही अनुमति है। राहुल गांधी के काफिले की केवल तीन गाड़ियां ही धर्मशाला परिसर के अंदर गईं, जबकि अन्य वाहनों को गेट पर रोक दिया गया।

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। पंजाबी धर्मशाला जाने वाले मार्ग पर तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। ASP प्रतीक गहलोत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात है।

कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में कांग्रेस का यह ट्रेनिंग कैंप 13 जनवरी से चल रहा है, जो 22 जनवरी तक चलेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों के लिए कुरुक्षेत्र एक केंद्रीय स्थान है, इसलिए इसे ट्रेनिंग के लिए चुना गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और चुनावी राजनीति की रणनीति सिखाना है।

हरियाणा के 32 और उत्तराखंड के 27 जिला अध्यक्ष शामिल

इस ट्रेनिंग कैंप में हरियाणा के 32 और उत्तराखंड के 27 जिला अध्यक्ष शामिल हैं। इनके साथ दोनों राज्यों के प्रभारी, सह-प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी मौजूद हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी पिछले साल 4 जून को चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत नेताओं और ऑब्जर्वरों के साथ बैठक की थी। उस समय उन्होंने साफ कहा था कि संगठन निर्माण में किसी नेता की सिफारिश नहीं चलेगी। इसके बाद 12 अगस्त को कांग्रेस ने 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की और 29 सितंबर को उदयभान की जगह राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital