करिश्मा–संजय कपूर तलाक केस : तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे सेटलमेंट और एलिमनी से जुड़े दस्तावेज, आज सुनवाई

Karishma-Sanjay Kapoor divorce case
Karishma-Sanjay Kapoor divorce case

Karishma-Sanjay Kapoor divorce case, दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने संजय कपूर और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बीच हुए तलाक मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों की मांग की है ।

प्रिया सचदेवा ने अपनी अर्जी में विशेष रूप से दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते (सेटलमेंट), शर्तों, बच्चों की कस्टडी और एलिमनी से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि तलाक के समय करिश्मा कपूर को एलिमनी दी गई थी या नहीं, और यदि दी गई थी तो उसकी राशि कितनी थी।

आज है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इस याचिका पर आज 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस ए.एस. चंदूरकर की चेंबर बेंच द्वारा की जाएगी। बेंच यह तय करेगी कि क्या प्रिया सचदेवा को ये गोपनीय और संवेदनशील दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सकते हैं या नहीं। प्रिया कपूर ने कोर्ट से मांग की है कि उन्हें तलाक याचिका से जुड़े सभी कोर्ट रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश और खासतौर पर करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच हुए आपसी समझौते की प्रमाणित प्रतियां दी जाएं।

संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि संजय कपूर की 2025 में मौत हो गई थी । उनकी मौत के बाद संपत्ति को लेकर बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया। करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर संजय कपूर की वसीयत पर सवाल उठाए हैं। बच्चों का आरोप है कि वसीयत में हेराफेरी की गई है और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा ने पूरी संपत्ति अपने नाम करने की कोशिश की है। इसी संपत्ति विवाद के चलते प्रिया सचदेवा ने करिश्मा-संजय तलाक से जुड़े दस्तावेजों की मांग की है।

संजय कपूर की तीन शादियां

संजय कपूर की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने कुल तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो लगभग चार साल तक चली। इसके बाद संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से दूसरी शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे—समायरा कपूर और कियान कपूर हैं। दोनों ने वर्ष 2014 में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी, और 2016 में उनका तलाक हो गया था।

प्रिया सचदेवा संजय कपूर की तीसरी पत्नी

संजय और प्रिया का एक बेटा अजारियस कपूर है। इसके अलावा संजय कपूर ने सफीरा चटवाल को भी गोद लिया था, जो प्रिया सचदेवा कपूर की पहले पति विक्रम चटवाल से हुई बेटी हैं। संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी संपत्ति, वसीयत और पारिवारिक अधिकारों को लेकर कानूनी विवाद लगातार गहराता जा रहा है, और अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital