
कहते हैं अगर किस्मत में दो लोगों का साथ फिर से लिखा हो, तो रास्ते अलग होने के बाद भी मुलाकात हो ही जाती है। कुछ ऐसा ही नज़ारा मंगलवार को देखने को मिला, जब केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एनडीए की बैठक से पहले आमने-सामने आए।
दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि NDA संसदीय दल की बैठक में जाते वक्त कंगना और चिराग साथ-साथ चलते नजर आए। इस दौरान दोनों की सहज बॉडी लैंग्वेज और हल्की मुस्कान ने लोगों का ध्यान खींच लिया, जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
2011 की फिल्म से राजनीति तक का सफर
कंगना रनौत और चिराग पासवान का रिश्ता नया नहीं है। दोनों ने साल 2011 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद कंगना ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई, जबकि चिराग पासवान ने एक्टिंग छोड़कर पिता रामविलास पासवान के साथ राजनीति का रास्ता चुना।
आज हालात ऐसे हैं कि कंगना बीजेपी सांसद हैं और चिराग पासवान भी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। यानी किस्मत ने एक बार फिर दोनों को एक ही मंच पर ला खड़ा किया।
NDA Meeting में साथ पहुंचे
एनडीए बैठक में शामिल होने के लिए दोनों एक साथ पहुंचे। कंगना रनौत इस दौरान साड़ी के ऊपर ब्लैज़र पहने नजर आईं, जबकि चिराग पासवान उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते दिखे। वीडियो में चिराग कंगना की ओर देखकर मुस्कुराते हुए नजर आते हैं, जिसने सोशल मीडिया यूज़र्स की उत्सुकता और बढ़ा दी।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा में भी दिखी थी जोड़ी
यह पहली बार नहीं है जब कंगना और चिराग को एक साथ देखा गया हो। इससे पहले अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान भी दोनों साथ नजर आए थे। उस वक्त भी उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
हालांकि, दोनों नेताओं ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
कंगना रनौत ने क्या कहा था?
साल 2024 में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने इन चर्चाओं पर मज़ाकिया अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था,
“प्लीज़, कम से कम संसद में तो हमें बख्श दो। मैं चिराग को बहुत लंबे समय से जानती हूं। वह मेरा अच्छा दोस्त है। लोग सिर्फ इसलिए उसके पीछे पड़े रहते हैं क्योंकि वह मुझे कई बार हंसा देता है।”
कंगना ने हंसते हुए यह भी कहा था कि अब तो चिराग उन्हें देखकर रास्ता ही बदल लेते हैं।
आज की 20 बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- देश विदेश की 20 बड़ी खबरें, 4 जनवरी 2026
आज अपना राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- राशिफल 4 फरवरी बुधवार 2026 । Rashifal 4 February 2026










