टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान का शगूफा, बांग्लादेश को बाहर किया तो हम भी नहीं खेलेंगे

If Bangladesh is excluded we will not play either
If Bangladesh is excluded we will not play either

If Bangladesh is excluded we will not play either, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को अगर टूर्नामेंट से बाहर किया गया, तो पाकिस्तान भी अपना नाम वापस ले सकता है। यह जानकारी पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों के हवाले से दी है।

PCB ने फिलहाल टीम की तैयारियां रोक दी हैं

रिपोर्ट के अनुसार PCB ने फिलहाल टीम की तैयारियां रोक दी हैं और मैनेजमेंट को सब्सटिट्यूट प्लान तैयार करने को कहा है। ताकि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो, तो स्थिति को संभाला जा सके। हालांकि, इस मामले पर PCB और ICC की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के बाद BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से रिलीज कर दिया था। इस फैसले से नाराज BCB ने अपनी टीम के भारत में मैचों के आयोजन को बाहर करने की मांग उठाई।

BCB की ग्रुप बदलने की मांग खारिज

ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को 21 जनवरी तक तय करने को कहा है कि टीम वर्ल्ड कप खेलेगी या नहीं। 17 जनवरी को ढाका में हुई बैठक में ICC ने BCB की ग्रुप बदलने की मांग खारिज कर दी और भरोसा दिलाया कि बांग्लादेश टीम को कोई सुरक्षा खतरा नहीं है। टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ेगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा।

मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में KKR ने 16 दिसंबर को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने उन्हें IPL खेलने की अनुमति नहीं दी, और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। इस फैसले के बाद बांग्लादेश सरकार ने IPL मैचों के प्रसारण पर रोक भी लगा दी।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital