सोना 1.5 लाख के पार, चांदी भी ऑल टाइम हाई पर

Gold crosses Rs 1.5 lakh, silver also at all-time high

Gold crosses Rs 1.5 lakh, silver also at all-time high

सोने-चांदी के दाम लगातार अपने ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की कीमत आज 7,795 रुपए बढ़कर 1,55,204 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुली है। कल यह 1,47,409 रुपए पर थी। इस साल अब तक सोना 21,744 रुपए महंगा हो चुका है।

इसी तरह, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है। 1 किलो चांदी आज 10,730 रुपए की बढ़त के साथ 3,20,075 रुपए पर पहुंच गई। कल यह 3,09,345 रुपए पर थी। मात्र 21 दिनों में चांदी 90,825 रुपए महंगी हो चुकी है।

सोने में तेजी के 3 मुख्य कारण

  1. ग्लोबल टेंशन और ग्रीनलैंड विवाद
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद और यूरोपीय देशों को टैरिफ की धमकी ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है। जब भी ट्रेड वॉर या अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ता है, निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतें बढ़ती हैं।
  2. रुपए की रिकॉर्ड कमजोरी
    भारत में सोने की कीमत सिर्फ वैश्विक दरों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट पर भी असर पड़ता है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 91.10 रुपये के ऑल टाइम लो पर है। LKP सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार, रुपए की कमजोरी के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की लैंडिंग कॉस्ट बढ़ गई है, जिससे घरेलू बाजार में सोना ₹1.5 लाख के पार चला गया।
  3. सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी
    दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए सोने की खरीदारी बढ़ा रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में रिकॉर्ड खरीदारी के बाद 2026 की शुरुआत में भी मांग मजबूत बनी हुई है। सप्लाई कम और डिमांड ज्यादा होने के कारण सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

सोने की कीमत अगले महीनों में ₹1.90 लाख तक जा सकती है

रिसर्च हेड डॉ. रेनिशा चैनानी के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ता है, तो सोना 2026 के मध्य तक ₹1,80,000 से ₹1,90,000 के स्तर को छू सकता है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital