मंगलवार को Gold Silver की कीमतों में गिरावट

Gold and silver prices fell on Tuesday
Gold and silver prices fell on Tuesday

सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को खरीदारों और निवेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को जहां सोना ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं मंगलवार को यह करीब ₹1,500 की गिरावट के साथ खुला। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली।

चांदी में भारी गिरावट, ₹5,000 से ज्यादा टूटी कीमत

सोमवार को चांदी ₹2,62,620 प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। मंगलवार को यह ₹3,000 से ज्यादा की गिरावट के साथ ₹2,59,997 प्रति किलो के स्तर पर खुली। शुरुआती कारोबार में गिरावट और तेज हो गई और मार्च डिलीवरी वाली चांदी एक झटके में ₹5,000 से ज्यादा टूटकर करीब ₹2.57 लाख प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का आज का भाव

अप्रैल डिलीवरी वाला सोना मंगलवार को कमजोरी के साथ ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। सोने की कीमतों में आई इस गिरावट से ज्वेलरी खरीदने वालों और निवेशकों को राहत मिली है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital