सोना-चांदी के भावों में लगातार तीसरे दिन गिरावट

Gold Silver Ka Bhav
Gold Silver Ka Bhav

6 मार्च (शुक्रवार) को सोना और चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन नीचे आए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,177 रुपए घटकर ₹1,59,409 पर पहुँच गया। इससे पहले गुरुवार को इसका भाव ₹1,60,586 प्रति 10 ग्राम था। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में कुल 8,000 रुपए की गिरावट आई है।

चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी 902 रुपए घटकर ₹2,63,210 पर आ गई। गुरुवार को यह ₹2,64,212 प्रति किलो थी। पिछले तीन दिनों में चांदी के दाम 26,000 रुपए सस्ते हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सोना और चांदी में यह गिरावट मुख्य रूप से प्रॉफिट बुकिंग के कारण आई है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital