‘भारंगम’ के साथ चलेगा चार दिवसीय ‘सारंग’ महोत्सव : FTV Department डिपार्टमेंट के Courtyard में सजेगा मंच

Four-day 'Sarang' festival will be held along with 'Bharatham'.

‘भारंगम’ के साथ चलेगा चार दिवसीय ‘सारंग’ महोत्सव, डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने दी जानकारी

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विज़ुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में ‘भारंगम’ के साथ ही चार दिवसीय ‘सारंग’ महोत्सव भी चलेगा। ‘सारंग’ महोत्सव डीएलसीसुपवा का अपना आयोजन है, जिसका मंच अलग से एफटीवी डिपार्टमेंट के कोर्टयार्ड में सजेगा। इसका पोस्टर भी ‘भारंगम’ के साथ ही लॉन्च किया गया।

देश-विदेश की टीमें बिखेरेंगी कला जलवा

डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि ‘भारंगम’ में सिर्फ देश-विदेश की टीमों द्वारा नाटकों का मंचन किया जाएगा, जबकि सारंग कलात्मक अभिव्यक्तियों के इंद्रधनुष की भांति है, जहां विभिन्न कला रूप एक ही मंच पर नजर आएंगे। ‘सारंग’ महोत्सव रंगों, विचारों, आवाजों और परंपराओं के मेल का उत्सव है, जो कला के माध्यम से सौहार्द, रचनात्मकता और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देगा। विभिन्न रचनात्मक विधाओं को एक छत्र के नीचे लाकर ‘सारंग’ प्रदर्शनियों, संवादों, स्क्रीनिंग, कार्यशालाओं और दृश्य कथाकथन के लिए एक जीवंत स्थान है। चार दिनों तक यह महोत्सव कलाकारों, छात्रों, विद्वानों और दर्शकों के लिए एक गतिशील समागम स्थल के रूप में नजर आएगा।

प्रख्यात हस्तियों से साथ इंटरैक्टिव सेशन भी होगा मंच का हिस्सा

डॉ आर्य ने कहा कि ‘सारंग’ के मंच पर कथक, ओडिसी, छऊ, सत्त्रिया, भांगड़ा भी नजर आएगा। लोक और पारंपरिक प्रदर्शन जैसे पेन नदाई कूथु (तमिल लोक रंगमंच) और असमिया लोक कला भी प्रसिद्ध टीमों द्वारा प्रदर्शित की जाएंगी। संगीतमय और काव्यात्मक कथाएं, कव्वाली और गजल, छात्र बैंड प्रदर्शन और समकालीन लाइव संगीत कार्यक्रम भी ‘सारंग’ के मंच पर नजर आएंगे। डॉ आर्य ने कहा कि निर्देशकों की बैठकें, मास्टर क्लासेस, विशेषज्ञ वार्ता और प्रख्यात रंगमंच और प्रदर्शन कला हस्तियों के साथ इंटरैक्टिव सेशन भी इसी मंच का हिस्सा होंगे।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हस्तियां जुटेंगी

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विज़ुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में ‘भारंगम’ व ‘सारंग’ के दौरान 4 दिन तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हस्तियां मंच पर नजर आएंगी। इनमें पद्मश्री से सम्मानित भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी, प्रख्यात भोजपुरी गायक, अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी, प्रख्यात बॉलीवुड कलाकार यशपाल शर्मा, ‘ना आना इस देश लाडो’ फेम मेघना मलिक समेत कई बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने डीएलसीसुपवा आने की सहमति प्रदान कर दी है, जबकि कई अन्य से बातचीत अभी चल रही है।

प्रदेश के 20 थियेटर क्लब का होगा सम्मान

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विज़ुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में ‘सारंग’ महोत्सव के दौरान प्रदेश भर के उन रंगमच, थियेटर क्लब व संगठनों को सम्मानित किया जाएगा, जो थियेटर को जिंदा रखने में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। इसके लिए अभी तक 20 ऐसे थियेटर क्लब की पहचान की जा चुकी है, जो अपने-अपने जिले में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इन क्लब के ग्रुप लीडर, संचालक से संपर्क कर लिया गया है। इन्हें चार दिन तक चलने वाले ‘सारंग’ महोत्सव में अलग-अलग दिन बुलाकर इनका अभिनन्दन किया जाएगा।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital