सुपवा के इंफ्रा की मजबूती पर रहेगा फोकस : डॉ अमित आर्य

Focus will be on strengthening the infrastructure of Supwa: Dr. Amit Arya
दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स केआर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के कॉन्फ्रेंस हॉल में फाइनेंस कमिटी की बैठक की अध्यक्षता करते डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य।

फाइनेंस कमिटी की बैठक में लिया गया फैसला

कुलगुरु डॉ अमित आर्य की अध्यक्षता में ही बैठक

रोहतक, 10 मार्च, 2026

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को नए वित्तीय वर्ष में और अधिक मजबूती देने पर फोकस रहेगा। यह निर्णय मंगलवार को आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित फाइनेंस कमिटी की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने की।

ऑडिट रिपोर्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी

बैठक के दौरान एसीएस फाइनेंस के प्रतिनिधि सुमेर सिंह यादव, महानिदेशक तकनीकी शिक्षा के प्रतिनिधि संजय चराया, चांसलर के प्रतिनिधि हैदराबाद से सीए हनमंदलू ऑनलाइन जुड़े। जबकि, फाइनेंस कमिटी की सदस्य सचिव के तौर पर रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा, डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक, चीफ अकाउंट्स ऑफिसर विकास गुलिया, अकाउंट ऑफिसर परविंद्र सिंह, सीए राकेश कुमार गर्ग भी बैठक के दौरान मौजूद रहे। बैठक में पिछले साल की ऑडिट रिपोर्ट रखी गई, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी गई। इसके साथ ही डीएलसीसुपवा के फ्यूचर प्लान के बारे में चर्चा हुई। इन प्लान से सरकार को समय से अवगत कराने के निर्देश कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने दिए, ताकि उसी हिसाब से सरकार समय से यूनिवर्सिटी को बजट व अन्य संसाधन जारी कर सके।

आउटडेटिड चीजों को अपग्रेड करने की जरूरत

रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने फाइनेंस कमिटी की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी की नेटवर्किंग व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के प्लान पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बताया गया कि सेंट्रल ऑडिटोरियम, मिनी ऑडिटोरियम, मॉडलिंग ऑडिटोरियम में आउटडेटिड हो चुकी चीजों को मौजूदा समय के अनुसार अपग्रेड करने की जरूरत है। इसलिए इन पर नए वित्तीय वर्ष में विशेष तौर से फोकस रखा जाएगा, ताकि किसी भी आयोजन के दौरान बाद में कोई अतिरिक्त खर्च न करना पड़े।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital