कांग्रेस के 10 दिवसीय मंथन शिविर में लग सकती है हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी पर मुहर

Congress's 10-day manthan camp
Congress’s 10-day manthan camp

Congress’s 10-day manthan camp, कुरुक्षेत्र में आयोजित हो रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान हरियाणा कांग्रेस संगठन को नई दिशा मिलने की संभावना है । कांग्रेस का यह शिविर 13 से 22 जनवरी तक इस शिविर के दौरान प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन पर अंतिम मुहर लग सकती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नेताओं की सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद यह सूची कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समक्ष रखी जाएगी, जहां से अंतिम सहमति ली जाएगी। राव नरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है।

11 साल बाद कांग्रेस को मिले हैं जिलाध्यक्ष

करीब 11 वर्षों के इंतजार के बाद हरियाणा कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया तो पूरी कर ली है। पार्टी ने 22 जिला अध्यक्षों सहित कुल 32 जिलों और शहरी इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा की है । अब अगला कदम जिला कार्यकारिणियों का गठन है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर पूरी तरह सक्रिय किया जा सके।

19 या 20 जनवरी को कुरुक्षेत्र आ सकते हैं राहुल गांधी

10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 या 20 जनवरी को प्रशिक्षण में आ सकते हैं । हालांकि, उनके दौरे को लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इसी दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी राहुल गांधी के साथ मौजूद रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

हाईकमान का फोकस: संगठन, रणनीति और चुनावी तैयारी

कांग्रेस हाईकमान का मुख्य एजेंडा जिलाध्यक्षों को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक रणनीति से गहराई से जोड़ना है, ताकि वे जमीनी स्तर पर प्रभावी नेतृत्व और रणनीतिकार की भूमिका निभा सकें। इस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा के साथ-साथ उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष भी भाग लेंगे। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह शिविर आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को मजबूत करने में निर्णायक साबित होगा।

घर-घर कांग्रेस पहुंचाने की बनेगी रणनीति

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का शिविर में आना लगभग तय है, लेकिन आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान जिलाध्यक्षों को घर-घर संपर्क अभियान, जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने, वोट चोरी के आरोपों, बढ़ते अपराध, किसानों से जुड़े सवालों और स्थानीय समस्याओं को तार्किक तरीके से सामने रखने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गुटबाजी पर सख्त संदेश, संगठनात्मक अनुशासन पर जोर

सूत्रों के अनुसार, संगठन विस्तार और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद राहुल गांधी प्रदेश संगठन की समीक्षा बैठक भी करेंगे। सख्त चेतावनियों के बावजूद प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में कई वरिष्ठ नेताओं के लिए यह शिविर अपनी भूमिका और रणनीति स्पष्ट करने की बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है। इस प्रशिक्षण शिविर का मूल उद्देश्य पार्टी को भीतर से मजबूत करना, गुटबाजी पर अंकुश लगाना और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर दोबारा मजबूती से खड़ा करने की ठोस रणनीति तैयार करना है।

31 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी, संतुलन साधने की रणनीति

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी के गठन का स्पष्ट ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। प्रत्येक जिला कार्यकारिणी में कुल 31 सदस्य होंगे। इसमें एक जिला अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव (संगठन), आठ महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और 16 सचिव शामिल किए जाएंगे। पार्टी का दावा है कि इस संतुलित संरचना के जरिए सभी गुटों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, जिससे कार्यकर्ताओं में अपनेपन की भावना मजबूत होगी और गुटबाजी की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।

यह भी पढ़ें : यूपी अब कर्फ्यू और दंगामुक्त, सब अच्छा है :  AI हेल्थ समिट में बोले सीएम योगी

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital