कांग्रेस स्थापना दिवस : राहुल गांधी ने दिग्विजय की लगाई क्लास

Congress Foundation Day-Rahul Gandhi scolds Digvijay
Congress Foundation Day-Rahul Gandhi scolds Digvijay

Congress Foundation Day-Rahul Gandhi scolds Digvijay, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से RSS और भाजपा पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई। यह बातचीत दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान हुई।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाते हुए राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा— “कल आपने गलत व्यवहार कर दिया।” यह सुनकर वहां मौजूद नेता हंस पड़े। सोनिया गांधी भी उस समय मौजूद थीं और मुस्कुरा उठीं। इसके बाद दोनों नेताओं ने थोड़ी देर बातचीत भी की।

मामला क्या है?

27 दिसंबर को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए RSS और BJP के संगठनात्मक ढांचे की तारीफ की थी।

उन्होंने लिखा— “यह बहुत प्रभावशाली तस्वीर है। कैसे एक जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना— यह संगठन की ताकत दिखाता है।”

तस्वीर में आडवाणी कुर्सी पर बैठे हैं और मोदी जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी पोस्ट के बाद कांग्रेस नेताओं ने दिग्विजय सिंह की आलोचना शुरू कर दी।

कांग्रेस नेताओं ने जताई नाराजगी

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिना नाम लिए दिग्विजय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी ने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस को गोडसे की विचारधारा से जुड़े संगठन से कुछ सीखने की जरूरत नहीं, जबकि कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने RSS को नफरत फैलाने वाला संगठन बताया और कहा कि इससे सीखना वैसा ही है जैसे अल-कायदा से सीखने की कोशिश करना।

दिग्विजय सिंह की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने RSS या मोदी की नीतियों का समर्थन नहीं किया, बल्कि केवल संगठन की क्षमता का जिक्र किया। उन्होंने “विचारधारा को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं। हम कांग्रेस में एकजुट हैं। भाजपा नेहरू-गांधी परिवार में मतभेद पैदा करना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा।”

BJP ने दिग्विजय की तारीफ की

उधर BJP नेताओं ने दिग्विजय सिंह के बयान का स्वागत किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि RSS सामाजिक समानता और राष्ट्रीय विकास के लिए काम करता है, धीरे-धीरे लोग यह समझने लगे हैं। वहीं प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने संगठन की ताकत को देखा है, लेकिन कांग्रेस अब भी इसे नहीं समझ पा रही, क्योंकि पार्टी का पूरा नियंत्रण एक ही परिवार के पास है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital