Blast in Goa nightclub, 25 की मौत, दुखद हादसा

Blast in Goa nightclub
Blast in Goa nightclub

Goa के North Goa जिले में देर रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। Arpora स्थित मशहूर नाइटक्लब ‘Birch by Romeo Lane’ में सिलेंडर फटने से भयंकर आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना क्लब के किचन एरिया के पास हुई, जहां मौजूद कर्मचारियों को भागने का मौका तक नहीं मिला।

Blast in Goa nightclub, कर्मचारियों और पर्यटकों की गई जान

गोवा पुलिस के अनुसार, इस हादसे में मारे गए लोगों में—

14 नाइटक्लब के स्टाफ मेंबर,

4 पर्यटक,

और 7 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

साथ ही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि नाइटक्लब ने फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं किया था, जिससे हादसा और बड़ा हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

Blast in Goa nightclub: पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि—

“Goa के Arpora में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।”

PM Modi ने यह भी कहा कि उन्होंने CM Sawant से बात की और सभी जरूरी मदद दी जाएगी।

सरकार की ओर से मुआवजा घोषित—

मृतकों के परिवार को PMNRF से 2 लाख रुपए,

घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

जांच जारी, आग का कारण अज्ञात,Blast in Goa nightclub

गोवा पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कानूनी कार्रवाई और तकनीकी जांच जारी है।

भारत का पहला Island Nightclub था ‘Birch by Romeo Lane’

यह नाइटक्लब अपनी लोकेशन के कारण बेहद लोकप्रिय था।

मुख्य विशेषताएँ—

भारत का पहला Island Club,

चारों ओर Arpora River का पानी,

शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक खुला रहता था,

विदेशी और भारतीय पर्यटकों के लिए म्यूजिक, पार्टी, ड्रिंक्स और फूड की खास व्यवस्था।

पानी से घिरा होने के कारण क्लब को एक असली आईलैंड जैसा अनुभव देने वाला बताया जाता था।

hindustanudaydigital@gmail.com

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital