Top Headlines

खालिस्तान समर्थक पन्नू की हत्या की साजिश , आरोपी निखिल गुप्ता ने स्वीकार किया गुनाह

Conspiracy to kill Khalistan supporter Pannu, accused Nikhil Gupta confesses to the crime
Conspiracy to kill Khalistan supporter Pannu, accused Nikhil Gupta confesses to the crime

Conspiracy to kill Khalistan supporter Pannu, accused Nikhil Gupta confesses to the crime, गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप को निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत में कबूल कर दिया है। न्यूयॉर्क सिटी में पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता ने मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में तीन क्रिमिनल चार्ज में अपना गुनाह कबूल किया है। निखिल ने शुक्रवार को कोर्ट में अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार किए हैं। निखिल गुप्ता के वकील की ओर से फिलहाल इस मामले पर कमेंट नहीं आया है।

निखिल गुप्ता ने मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में यूएस मजिस्ट्रेट जज सारा नेटबर्न के सामने अपनी दलील पेश की है। मैनहट्टन में यूएस अटॉर्नी ऑफिस के प्रवक्ता ने बताया कि 54 साल के निखिल ने शुक्रवार को सुनवाई में सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग का गुनाह कबूल किया है। इन मामलों में उसको 40 साल जेल की सजा हो सकती है।

2024 से अमेरिकी जेल में हैं निखिल गुप्ता

निखिल गुप्ता जून 2024 में चेक रिपब्लिक से अमेरिका में एक्सट्रैडिशन के बाद से ब्रुकलिन की जेल में बंद हैं। चेक रिपब्लिक में उन्हें एक साल पहले गिरफ्तार किया गया था। निखिल ने अमेरिका में अपने प्रत्यर्पण के तुरंत बाद खुद को बेकसूर बताया था। उन्होंने उस समय कहा था कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं।

अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर ने निखिल गुप्ता पर भारत के एक अधिकारी के साथ मिलकर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भारत सरकार ने पन्नू के खिलाफ किसी भी साजिश से खुद को अलग किया है। भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि यह सरकारी पॉलिसी के खिलाफ है।

निखिल गुप्ता और गुरपरवंत पन्नू कौन हैं

पन्नू अमेरिका का निवासी और यूएस-कैनेडियन नागरिक है। गुरपतवंत पन्नू प्रतिबंधित गुट सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) को चलाता है और भारत में घोषित आतंकी है। पन्नू का भारत के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाले बयान देने का पुराना इतिहास रहा है। वह भारत का बंटवारा सिखों के लिए अलग देश बनाने की बात कहता है।

निखिल गुप्ता का नाम साल 2023 के नवंबर महीने में चर्चा में आया था, जब न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रचने का आरोप उस पर लगाया गया था। कहा गया था कि निखिल गुप्ता ने इस अपराध को अंजाम देने के लिए एक व्यक्ति को सुपारी दी थी। अब इस मामले में एक नया मोड आया है।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital