पीएम मोदी बोले मैं एक कार्यकर्ता नितिन नबीन मेरे बॉस, माला पहनाकर किया स्वागत, नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

Nitin Nabin becomes the 12th National President of BJP

Nitin Nabin becomes the 12th National President of BJP

Nitin Nabin becomes the 12th National President of BJP, नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया बता दें कि नितिन नबीन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे । अब उन्होंने पूर्ण रूप से पार्टी का कार्यभार संभाल लिया है ।

मैं एक कार्यकर्ता हूं नितिन नबीन मेरे बॉस हैं : मोदी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों को लगता होगा, नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गए। 25 साल ये लगातार Head of the Government रहे हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में है, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। ये सबसे बड़ा गर्व है। जब बात पार्टी के विषयों पर आती है, तब माननीय नितिन नबीन जी… मैं एक कार्यकर्ता हूं और वे (नितिन नबीन जी) मेरे बॉस हैं।

संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन

मोदी ने कहा कि बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी-सी इकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की स्पिरिट को और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी, आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन, भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। बीते एक डेढ़ वर्षों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल जी की 100वीं जन्म जयंती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष, ऐसे महापर्व हम मनाते रहे हैं। ये वे प्रेरणाएं हैं, जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा—राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है।

मोदी ने भाजपा के पूर्व के सभी अध्यक्षों का किया अभिनंदन

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है। इस सफर में वेंकैया नायडू जी और नितिन गडकरी जी सहित हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया। राजनाथ जी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। फिर अमित भाई के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं और लगातार दूसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। फिर जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक और सशक्त हुई और लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। मैं भाजपा के पूर्व के सभी अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे

यह 21वीं सदी है और देखते ही देखते 21वीं सदी के पहले 25 वर्ष तो पूरे भी हो चुके हैं, आने वाले 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है और होना तय है। इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आजकल के युवाओं की भाषा में नितिन जी खुद भी एक प्रकार से ‘मिलेनियल’ हैं, वे उस पीढ़ी से हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी परिवर्तन होते देखे हैं।

अध्यक्ष बदलते हैं आदर्श नहीं

भाजपा एक संस्कार है। भाजपा एक परिवार है। हमारे यहां ‘मेंबरशिप’ से भी ज्यादा ‘रिलेशनशिप’ होती है।  भाजपा एक ऐसी परंपरा है, जो पद से नहीं प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है लेकिन दिशा नहीं बदलती। जनता की सेवा हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि रही है। हमने सत्ता को सुख का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है इसलिए भाजपा पर जनता का विश्वास निरंतर मजबूत होता गया है। अगर बीते 11 वर्षों की ही बात करें तो भाजपा की यात्रा जनविश्वास अर्जित करने की अद्भुत यात्रा रही है। बीते 11 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा में पहली बार अपने सामर्थ्य से सरकार बनाई।

मंदिर और गुरुद्वारों में की पूजा-अर्चना

कार्यभार संभालने से पहले मंगलवार सुबह नितिन नबीन ने नई दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब, झंडेवालान मंदिर और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए और माथा टेका। गुरुद्वारा बंगला साहिब में उनके साथ भाजपा नेता मजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

45 साल की उम्र में बने सबसे युवा अध्यक्ष

45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जो 49 वर्ष की उम्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

निर्विरोध चुने गए नितिन नबीन

सोमवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण नितिन नबीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।उन्हें इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

37 सेट नामांकन, सभी वैध

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

36 सेट अलग-अलग राज्यों से आए,

हर सेट पर 20 नेताओं के हस्ताक्षर थे,

एक नामांकन भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से था, जिस पर प्रधानमंत्री सहित 37 सांसदों के साइन थे।

जांच के बाद सभी नामांकन वैध पाए गए।

पत्नी दीपमाला बोलीं – हीरे की परख जौहरी को

नितिन नबीन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा,

“केंद्रीय नेतृत्व जानता है कि कौन व्यक्ति काम करने में सक्षम है। हीरे की परख जौहरी को ही होती है। नितिन ने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की है, आज उसका फल मिला है।”

बिहार से हैं नितिन नबीन, 5 बार विधायक

नितिन नबीन बिहार से आते हैं और अब तक 5 बार विधायक रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में भाजपा को 11 अहम चुनावों का सामना करना है।

भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल

भाजपा मुख्यालय के बाहर सुबह से ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कलाकारों के कार्यक्रम चल रहे हैं। देशभर से पार्टी नेता और कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक मौके के साक्षी बनने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Entertainment
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • News
  • Sports
  • Technology
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital