8 MPs suspend, नरवणे के आर्टिकल पर हंगामा, राहुल बोले बोलने नहीं दिया जा रहा, विपक्षी सांसदों ने पेपर फैंके

8 MPs suspended
8 MPs suspended

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन भी जबरदस्त हंगामा हुआ है।
राष्ट्रीय सुरक्षा, चीन और पूर्वी लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों का मुद्दा उठाते ही सदन में ऐसा शोर मचा कि कार्यवाही बार-बार रोकनी पड़ी

क्या हुआ आज लोकसभा में?

मंगलवार दोपहर 2 बजे, राहुल गांधी लोकसभा में खड़े हुए।
उन्होंने एक पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक से जुड़े आर्टिकल को सदन के पटल पर रखा।
राहुल गांधी ने कहा—

राहुल गांधी (कोट):
“मुझे बोलने की परमिशन नहीं दी जा रही है।
मैं विपक्ष का नेता हूं।
मैं राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा रहा हूं।
मैं बस ये बता रहा हूं कि China–India के बीच क्या हुआ।
पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए।”

लेकिन जैसे ही राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया,
NDA के सांसदों ने टोकाटाकी शुरू कर दी।

14 मिनट की कोशिश, फिर हंगामा

राहुल गांधी करीब 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे,
लेकिन शोर इतना बढ़ा कि बात आगे नहीं बढ़ सकी।

राहुल बार-बार कहते रहे—

“मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है।”

इसी दौरान विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए।
पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ कागज़ उछाले गए

बड़ी कार्रवाई: 8 सांसद निलंबित

हंगामे के बाद स्पीकर ने सख्त कदम उठाया।
पेपर उछालने वाले 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

निलंबित सांसदों के नाम हैं—

  • अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
  • प्रशांत परोले
  • एस वेंटकटरमण
  • मणिकम टैगोर
  • किरण कुमार रेड्डी
  • हिबी ईडन
  • गुरजीत औजला
  • डीन कोरियोकोज

निलंबन के बाद भी कुछ सांसदों ने फिर कागज़ उछाले।

सोमवार को भी हुआ था बड़ा हंगामा

ये पूरा मामला यहीं खत्म नहीं होता।
सोमवार को भी राहुल गांधी ने 46 मिनट तक बोलने की कोशिश की थी,
लेकिन उस दिन भी लोकसभा की कार्यवाही 3 बार स्थगित करनी पड़ी।

सरकारी पक्ष की ओर से

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 बार टोका
  • गृह मंत्री अमित शाह ने 7 बार टोका
  • किरण रिजिजू ने 2 बार
  • अनुराग ठाकुर ने 6 बार राहुल की बात बीच में रोकी

राहुल का बड़ा आरोप:

“मोदी जी कॉम्प्रमाइज्ड हैं”हंगामे के बीच राहुल गांधी ने सरकार पर सीधा हमला बोला।

राहुल गांधी (कोट):
“मोदी जी डरे हुए हैं।
उन पर बहुत दबाव है।
प्रधानमंत्री कॉम्प्रमाइज कर चुके हैं।
ट्रेड डील में देश के किसानों और मजदूरों की मेहनत बेच दी गई है।
इसीलिए मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा।”

विपक्ष के समर्थन में 3 सांसदों का विरोध

राहुल गांधी के समर्थन में—

  • सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल
  • TMC सांसद शताब्दी रॉय
  • DMK सांसद डी.एम. कातिर आनंद

इन तीनों सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने से इनकार कर दिया।

प्रियंका गांधी का बयान

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा—

“सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है।
अगर विपक्ष का नेता राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलना चाहता है,
तो उसे रोका क्यों जा रहा है?”

BJP का पलटवार

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा—

“कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।
अमेरिका ने खुद टैरिफ घटाया है।
सरकार कभी चर्चा से भागी नहीं।
विपक्ष का व्यवहार राष्ट्र विरोधी है।”

शशि थरूर और सुरजेवाला के सवाल

शशि थरूर ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कहा—
“हमें केवल ट्वीट्स मिल रहे हैं,
लेकिन संसद को शर्तें क्यों नहीं बताई जा रहीं?”

रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया—
“0% ड्यूटी पर अमेरिकी कृषि उत्पाद आएंगे,
तो भारतीय किसानों का क्या होगा?”

कार्यवाही स्थगित

लगातार शोर-शराबे के बाद
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी गई।
आज की कार्यवाही कुल 14 मिनट ही चल सकी।

HIndustan Uday News

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • All Posts
  • Business
  • Comparison
  • Dharma Darshan
  • Education
  • Entertainment
  • Food
  • Health & Fitness
  • Horoscope & Bhakti
  • International
  • Job
  • Lifestyle
  • News
  • Sports
  • Technology
  • World News
HINDUSTAN UDAY NEWS

Hindustan Uday News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो राजनीति, देश-दुनिया, खेल, व्यवसाय और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

  • #latest news in hindi
  • #breaking news in hindi

©2026 Created with Hindustan Uday Digital